-->
भाजपाईयों ने पालिका परिसर में स्थापित राष्ट्रीय तिरंगा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

भाजपाईयों ने पालिका परिसर में स्थापित राष्ट्रीय तिरंगा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा पदाधिकारियों ने पालिका परिसर में स्थापित राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज का नगर पालिका प्रशासन द्वारा बार बार  अपमान भंग करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि
नगर पालिका प्रशासन व  चैयरमेन जो कि हठधर्मिता के प्रतिरूप है । नगर पालिका गुलाबपुरा परिसर मे चेयरमेन  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा इस निति व विचार के साथ लगाया गया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का बार बार अपमान करते रहें और देश के गौरव को अपमान निरन्तर होता रहे। पूर्व मे मार्च 2022 में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जो कि नगर पालिका गुलाबपुरा मे है व फट गया और मटमेला हो गया था। जिस पर आम जन में रोष उत्पन्न होने पर उसकी शिकायत ज्ञापन द्वारा दिनांक 19.04.2022 को  उपखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी, डी.आई.एस.पी.  लोकेश मीणा को दी थी। आज उक्त स्थिति पुन पूर्व कि भांति उत्पन्न हो गई है, और दिनांक 15.08.2023 स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नगर पालिका गुलाबपुरा में फहराया गया जो उस दिन भी फटा हुआ ओर मटमैला था जिस पर आम जन ने चेयरमेन सुमित काल्या को उक्त घटना के सम्बन्ध में कहा तो चेयरमैन  द्वारा इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं कि गई और आज दिनांक तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फटा मटमेला लगा हुआ है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निरन्तर अपमान किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को नगर पालिका गुलाबपुरा के समस्त पार्षद के समक्ष ससम्मान के साथ उतारा जाये और नया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पून सम्मान पूर्वक लगवाया जाये व जिम्मेदार अधिकारीयों पर  जानबुझ कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष साँवरनाथ योगी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बलवीर मेवाड़ा,जिला व्हाट्सअप चेम्बर प्रभारी रघुवीर वैष्णव,भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा,पुर्व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग कांकरिया,पार्षद रोहित चौधरी, पुर्व पार्षद आरिफ मोहम्मद,भाजयुमो उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, OBC मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर,प्रत्याक्षी लालचंद रेगर, बुथ अध्यक्ष राजु रामदेव बैरवा ,प्रकाश सेन आदि मौजूद थे। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article