-->
श्री चारभुजा नाथ मित्र मंडल की 17 वीं गढबोर चारभुजा नाथ जी पदयात्रा हुई रवाना।

श्री चारभुजा नाथ मित्र मंडल की 17 वीं गढबोर चारभुजा नाथ जी पदयात्रा हुई रवाना।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में 17 वीं गढ़बोर श्री चारभुजा नाथ जी की पैदल यात्रा बुधवार सुबह संत प्रीतमदास महाराज के सानिध्य में श्री चारभुजा नाथ मंदिर से गाजेबाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में शामिल कई यात्रियों का शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत किया। श्री राम मन्दिर व महाकालेश्वर मंदिर पर भी पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष सुमित काल्या, भाजपा नेता धनराज गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष हरिश शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसुदन पारिक, पार्षद महादेव जाट, रोहित चौधरी, रामकुमार चौधरी, रामनारायण पुरोहित,ने स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। श्री चारभुजा नाथ गढबोर पदयात्रा में पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, महावीर सहार, सहित कई श्रद्धालु शामिल है। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article