-->
भादुड़ी सप्तमी पर भगवान् श्री देवनारायण के जन्मोत्सव पर खेड़ा चौसला मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी।

भादुड़ी सप्तमी पर भगवान् श्री देवनारायण के जन्मोत्सव पर खेड़ा चौसला मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय जन जन आस्था का केंद्र  खेड़ा चौसला श्री देवनारायण मंदिर पर भादुड़ी सप्तमी पर श्रद्धालुओं का लगा तांता। श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर भादवी छठ पर गुरुवार रात्रि को  भजन संध्या आयोजित की गई व शुक्रवार को  भादवी सप्तमी पर सुबह श्री देवनारायण भगवान् का जलाभिषेक किया व  विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई तथा श्रीदेवनारायण भगवान को खीर पूड़ी का भोग लगाया गया। देवनारायण मंदिर  में 1100 वर्ष पुराने भगवान भोलेनाथ का भी अभिषेक किया गया एवं पूजा अर्चना की गई। श्री देवनारायण मंदिर पर आसपास के गांवों से पैदल यात्री पहुँच कर पूजा अर्चना की गई,  शहर के सभी समुदाय के लोग भगवान् के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मंदिर की सजावट की गई व मंदिर परिसर में बच्चों ने  चकरी, झुले व विभिन्न स्टालों का आनंद लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article