-->
क्षेत्र में महिलाओं ने सातुड़ी तीज (कजरी) तीज का त्यौहार श्रद्धा के साथ मनाया गया।

क्षेत्र में महिलाओं ने सातुड़ी तीज (कजरी) तीज का त्यौहार श्रद्धा के साथ मनाया गया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में महिलाओं ने
 कजरी तीज , सातुड़ी तीज, बड़ी तीज अनेक नाम से पुकारे जाने वाला परंपरागत महिलाओं का सात्विक त्यौहार हिंदी महीना के हिसाब से भादव माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता रहा है ,जिसमें सुबह से महिलाएं उपवास पर रही व कई महिलाओं द्वारा निर्जला उपवास किया गया जिसमें सुबह से पानी भी ग्रहण नहीं किया महिलाओं ने कजरी तीज आयोजन में कल से ही सजाने संवारने के लिये हाथ पैरों में मेहंदी लगे वह सुबह से व्रत उपवास के साथ शाम को सोलहसश्रगार कर तीज माता की प्रति रूप नीम की डाली को पानी में लगाकर उसमें दर्शन किए वह पूजा अर्चना की तत्पश्चात तीज माता की कहानी कहकर परंपरा के अनुसार चंद्र देव के दर्शन के आटा छलनी में दर्शन कर अपने पति की लंबी आयु के साथ-साथ परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शहर के मंशा पूर्ण बालाजी महिला मंडल की सभी बहनों ने श्रद्धा के साथ  आयोजन में भाग लिया। इस दौरान पूर्व पार्षदा सरिता व्यास, पूनम कंवर, सरोज गग्गड, प्रियंका शर्मा,निक्की सोमानी, पुष्पा शर्मा,मोनिता शर्मा, आशा शर्मा, वंदना व्यास,अरुणा शर्मा,अचला शर्मा, बाली देवी शर्मा,किरण शर्मा, बिट्टू सेन, अर्चना शर्मा, चंद्रकांता सेन, कृष्णा टेलर, चांदनी टेलर, पिंकी शर्मा, माधुरी कंवर,अंजलि सेन,रुचि नवाल, ऋतु नवाल, निर्मला शर्मा आदि महिलाएं मौजूद थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article