-->
क्षेत्र में महिलाओं ने बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

क्षेत्र में महिलाओं ने बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र में महिलाओं ने सोमवार सुबह  बच्छ बारस गोवत्स द्वादशी के दिन गाय बछड़े की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। स्थानीय उपखंड क्षेत्र में महिलाओं ने बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा अर्चना की।शहर में बालाजी महिला मंडल ने भी गाय बछड़े की पूजा अर्चना की एवं   अपने बेटे की सलामती, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए पुजा अर्चना की।
सरोज गग्गड्ड ने बताया कि इस दिन घरों में विशेष कर बाजरे की रोटी जिसे सोगरा भी कहा जाता है और अंकुरित अनाज की सब्जी बनाई जाती है। इस दिन गाय की दूध की जगह भैंस या बकरी के दूध का उपयोग किया जाता है।
इस दौरान  मंशापूर्ण बालाजी महिला मंडल की वंदना व्यास, निक्की सोमाणी,माया शर्मा,किरण शर्मा,कृष्णा टेलर,माधुरी कंवर,मोनीता शर्मा आदि महिलाएं मौजूद थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article