-->
श्री राम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी. राजा सिंह का किया स्वागत अभिनंदन।

श्री राम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी. राजा सिंह का किया स्वागत अभिनंदन।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  भीलवाड़ा में श्री राम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह का भव्य स्वागत किया गया। श्री राम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह  एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास पर आए।  शहर के नेहरू रोड पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। टी. राजा दुर्गा शक्ति अखाड़ा के सातवें स्थापना दिवस पर शौर्य संचलन व हिंदू सभा में भाग लेने पहुंचे थे भीलवाड़ा। जयपुर से भीलवाड़ा आते समय जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष लखन सोनी ने भी साथियों के साथ रायला टोल के नजदीक विधायक टी. राजा सिंह का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शंभू वैष्णव, विष्णु सोनी, रामस्वरूप सालवी, मनोज सोनी, रोहित, निरंक, राहुल, मनीष शर्मा, लक्की आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article