-->
देर रात भाजपा ने मसूदा से बदला अपना टिकट, राज्यास मूल के विरेन्द्र सिंह होंगे प्रत्याशी

देर रात भाजपा ने मसूदा से बदला अपना टिकट, राज्यास मूल के विरेन्द्र सिंह होंगे प्रत्याशी

अजमेर | मसूदा सीट से भाजपा ने देर रात अपना टिकट बदल दिया। भाजपा ने देर रात शाहपुरा क्षेत्र के नई राज्यास मूल के विरेन्द्र सिंह कानावत को अपना  प्रत्याशी बनाया हैं।

 भाजपा ने इससे पूर्व अभिषेक सिंह को टिकिट दिया था। जिसका विरोध होने एवं उनके द्वारा तथ्यों को छुपाने पर अभिषेक सिंह के टिकिट को होल्ड पर कर दिया। अब उनके स्थान पर  वीरेंद्र सिंह कानावत को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया हैं।

आपको बता दे कि वीरेंद्र सिंह कानावत नई राज्यास के निवासी है। वर्षो पूर्व कानावत का परिवार मसूदा में शिफ्ट हो गया था। वह इनके परिवार के कई परिजन यहां निवास करते हैं। कानावत मसूदा के प्रधान भी रहे हैं। वीरेंद्र सिंह को टिकिट दिए जाने से राज्यास गाँव के ग्रामीणों में खुशी की लहर हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article