-->
आसींद विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांखला के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

आसींद विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांखला के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आसींद हुरडा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक जब्बर सिंह सांखला ने भाजपा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन। भाजपा प्रत्याशी सांखला गुरुवार को समर्थकों के साथ गुलाबपुरा पहुंचे, जहाँ विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन किऐ तथा मेन बाजार में कार्यालय का 
पंडित दिनेश कुमार शास्त्री, पंडित हेमराज जी शास्त्री, पंडित मदन लाल जी शास्त्री ,पंडित गोपाल लाल तिवारी ने पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन करवाया गया। इस दौरान भीलवाड़ा
सांसद सुभाष बाहेड़िया, पूर्व पालिका अध्यक्ष करतार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव ,भेरूलाल पाराशर ,गोविंद सिंह, पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन ,जगदीश जाट, श्याम राठी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, लड्डू बना रूपाहेली, पूर्व अध्यक्ष मंडल ग्रामीण पवन सिखवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका, महेन्द्र सिंह जामोला, मंगल सिंह, भाजपा के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण  सहित कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article