-->
श्री महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव 10 दिसंबर को।

श्री महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव 10 दिसंबर को।

राजेश शर्मा धनोप। श्री महर्षि गौतम समाजोत्थान संस्थान धनोप माताजी, ग्राम धनोप के तीन मुख्य पदों के लिए चुनाव प्रत्यक्ष मतदान द्वारा अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए 10 दिसंबर 2023 रविवार को महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप माताजी स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। श्री महर्षि गौतम समाजोत्थान संस्थान धनोप माताजी कार्यकारिणी व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी श्रीपाल शर्मा सेवानिवृत प्रधानाचार्य सांगरिया होंगें। सभी आजीवन सदस्य मतदान कर सकेंगे। मतदान हेतु 10 दिसंबर रविवार को प्रातः10 बजे धनोप माताजी धर्मशाला में उपस्थित होना अनिवार्य है। चुनाव वहीं लड़ सकेंगे जो आजीवन सदस्य है या नए सदस्य के लिए 5 दिसंबर मंगलवार तक 1000 रुपए जमा करवाकर सदस्य बन सकते है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article