-->
बिजयनगर में कांग्रेस सेवादल ने मनाया 100 वां स्थापना दिवस।

बिजयनगर में कांग्रेस सेवादल ने मनाया 100 वां स्थापना दिवस।

  बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) बिजयनगर कांग्रेस सेवादल की ओर से 100 वां कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस नामदेव भवन में मनाया गया। गुरुवार को कांग्रेस सेवादल अपने 100 वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल राष्ट्र स्तर पर एक नई सोच नहीं ऊर्जा के साथ संगठन को पुनः मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी व विवेक कड़वा प्रदेश सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल,जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने स्थापना  दिवस के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम नागोरी व लादुलाल टेलर का शाल ओढा कर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कांग्रेस सेवादल देहात जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने गर्मजोशी से सेवादल पदाधिकारियों ने पुनः लोकसभा चुनाव में मजबूती लाने और अजमेर  लोकसभा से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर लोकसभा  में भेजने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान संपतराज बाबेल ,सुरेंद्र कावड़िया ,भागचंद टेलर, महावीर नाबेड़ा, इकबाल हुसैन ,पुर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ , गोपाल सिंह चौहान,हरीश शर्मा,सुभाष अजमेरा, याकूब मोहम्मद, हेमराज खाती, जगदीश शर्मा, सुशील शर्मा, विपुल सोमानी, इकबाल मेवाती,सागर नायक, भंवरलाल आरजिया, राहुल नायक, सुनील नायक , लालाराम तेली , राजेंद्र सैन,बबलू टेलर , दिनेश टेबड़ा,हबीब मोहम्मद , साबिर हुसैन ,विनोद सैन , बजरंग सिंह सिसोदिया सहित कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article