-->
24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव 9 दिसम्बर से

24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव 9 दिसम्बर से

 

शाहपुरा के गांव गांव गायत्री टोलियां कर रही है संपर्क, महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

 शाहपुरा, पेसवानी|  गायत्री परिवार की ओर से शाहपुरा जिला मुख्यालय पर दुरदर्शन टाॅवर के पास हाथकरघा समिति परिसर में होने वाले 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव की तैयारी को लेकर इन दिनों शाहपुरा नगर एवं गांव गांव में गायत्री परिवार की टोलियां घुम रही है। ये टोलियां लोगों से संपर्क करके गायत्री परिवार के महोत्सव में पधारने व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संपर्क कर रही है। महोत्सव को लेकर गायत्री परिवार शाहपुरा की बैठक आयोजित हुई जिसमें महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प पारित किया गया।

गायत्री परिवार के ट्रस्टी दुर्गालाल जोशी ने बताया कि इन दिनों महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के लिए बिजौलियां, झालावाड़, बदनोर, भीलवाड़ा के कार्यकर्ता यहां पहुंचे है। ये टोलियां बनाकर प्रांत प्रभात फैरी, दोपहर में महिला मंडल की बैठकें लेकर, ई रिक्शा के मार्फत संदेश घर घर पहुंचाने सहित कई प्रकार से महोत्सव की जानकारी को घर घर पहुंचा कर लोगों को अक्षत भेंट कर निमंत्रण दे रहे है। गांवों में चल रही बैठकों में यज्ञ की जानकारी दी जा रही है। गायत्री महामंत्र व भजनों के माध्यम से धर्म के प्रति जन जागृति फैलाने का कार्य भी हो रहा है। चार दिवसीय इस गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रत्येक गांव से धर्मप्रेमी जनता को लाया जायेगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि धर्मप्रेमी जनता को यज्ञ स्थल पर पहुंचने और पुनः अपने गृह नगर पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जोशी ने बताया कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन 9 से 12 दिसम्बर तक होगा। यज्ञ को सफल बनाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मार्गदर्शन में शाहपुरा के गायत्री परिवार की ओर से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन 9 दिसंबर से प्रारंभ होगा। गायत्री परिवार शाहपुरा के ट्रस्टी दुर्गा लाल जोशी ने बताया कि 9 से 12 दिसंबर तक शाहपुरा में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव होगा।

ट्रस्टी गोपीलाल रेगर ने बताया कि 9 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा महलों के चोक से प्रारंभ होगी। सांयकाल संगीत प्रवचन का कार्यक्रम होगा। अगले दिन 10 दिसंबर रविवार को प्रातः 6 बजे जप ज्ञान, प्रज्ञा योग व्यायाम, देवपूजन व गायत्री यज्ञ, अपरान्ह 3 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी,  सांयकाल 7 बजे संगीत प्रवचन होगा। 11 दिसंबर सोमवार को प्रातः 6 बजे प्रज्ञा योग व्यायाम, गायत्री महायज्ञ, अखंड ज्योति, पाठक सम्मेलन, संगीत प्रवचन का कार्यक्रम होगा।  12 दिसंबर मंगलवार को महोत्सव का समापन होगा। चार दिनी कार्यक्रम में युग संगीत, प्रवचन, सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, देव पूजन, गायत्री महायज्ञ एवं पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्रासन्न संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, जन्मदिवस संस्कार, विवाह दिवस संस्कार तथा युग संगीत एवं प्रवचन , गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होगें। समापन के समय युग संगीत, प्रवचन, दीप महायज्ञ, पूर्णाहुति एवं शांतिकुंज हरिद्वार टोली की विदाई होगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article