-->
गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कल शुक्रवार को होगा।

गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कल शुक्रवार को होगा।

  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय संस्कृत भारती  द्वारा मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी  22 दिसंबर शुक्रवार  को गीता जयंती उत्सव का भव्य समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गीता शिक्षण केंद्र प्रमुख  हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त समारोह में स्वामी कृष्ण प्रेमानंद  सरस्वती जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद सत्यनारायण कुमावत रहेंगे। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक 29 मिल रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास श्री राधा कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास पूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद् गीता का मूल पाठ एवं गीता रहस्य पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। ध्यातव्य है कि विगत जुलाई से निरंतर गीता शिक्षण केंद्र द्वारा गुलाबपुरा नगर में गीता शिक्षण आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक पाठकों द्वारा गीता के श्लोक का संस्कृत उच्चारण में अभ्यास किया जा रहा है तथा उनके रहस्यों को समझा जा रहा है। यह गीत शिक्षण केंद्र प्रति रविवार को संचालित किया जा रहा है। इसी गीता शिक्षण केंद्र के तत्वाधान में गुलाबपुरा नगर में गीता जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री परमानंद शर्मा एवं जिला मंत्री शंकर लाल सेन ने पुण्य अर्जित करने हेतु नगरवासियों को आमंत्रित किया हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article