-->
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. वाजपेयी की जयंती पर भाजपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व गौ शाला में गौ सेवा की।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. वाजपेयी की जयंती पर भाजपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व गौ शाला में गौ सेवा की।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)   पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेई  की जन्म जयंती भाजपाई द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता को गुड एवं हरा चारा खिलाकर कर गौ सेवा की व टीकम चौराहा वीर सावरकर चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई  के पद चिह्नों पर चलकर देश की अखंडता एकता को अक्षुण रखने की बात कही एवं उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलकर भारत को एक विकसित और विकासशील राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलवाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वह देश की सेवा और रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे एवं सारे मतभेदों को बुलाकर सर्वप्रथम राष्ट्र को उन्नत करने एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए अखंड भारत के निर्माण के लिए के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राका, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ,पूर्व पार्षद रामकुमार चौधरी ,पार्षद रोहित चौधरी ,महादेव जाट ,पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ,महेंद्र सिंह चुंडावत ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल सिंह राणावत ,शिवनाथ सिंह राठौड़ ,चंदन सिंह, पिंटू सिंह ,राहुल सांवरिया ,सुभाष जोशी ,गोपाल त्रिपाठी ,अरिहंत जैन ,अनिल मेहता ,पीयूष मेवाड़ा, चंद्रशेखर मेवाड़ा, सत्यनारायण तिवारी ,गुड्डू सिंधी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article