-->
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा हुरडा ब्लॉक के गुर्जर निर्विरोध अध्यक्ष बने।

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा हुरडा ब्लॉक के गुर्जर निर्विरोध अध्यक्ष बने।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा हुरडा ब्लॉक के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश गुर्जर निर्विरोध। उपशाखा हुरडा ब्लॉक की बैठक श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से ओमप्रकाश गुर्जर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पर पर बलवंत  गर्ग, भंवर सिंह राठौड़, सचिव महेन्द्र सोनी, सह सचिव सियाराम गुर्जर, कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद प्रजापत, संगठन मंत्री घनश्याम सिंह राठौड़ बनाये गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष आशुतोष आचार्य,जिला संयोजक शोभा लाल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र चौरडिया, घनश्याम नुवाल, अरुण जैन, निशात टेलर, रेखा वैष्णव, सुनिता शर्मा, अनिल त्रिपाठी, महावीर गुर्जर, छीतरमल पारिक, मैना चौधरी, राजकुमारी चौहान, सुवित्री जाट, विष्णु कुमार, मधुबाला जीनगर सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article