-->
सहकारिता मंत्री दक का नेशनल हाईवे पर भाजपाईयों ने किया स्वागत।

सहकारिता मंत्री दक का नेशनल हाईवे पर भाजपाईयों ने किया स्वागत।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर  सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र बड़ीसादड़ी जाते वक्त अल्प प्रवास के दौरान माला साफा और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सहकारिता मंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से परिचय व  चर्चा  की।
इस दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड,  जिला प्रभारी रतन लाल गाडरी, जिलामंत्री अमर सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रचंद चपलोत, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव,  महामंत्री अशोक अजमेरा, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह जामोला, पूर्व पार्षद विकास आचार्य, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर मेवाड़ा, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, महामंत्री ओम दायमा, मनोज  तोषनीवाल, सत्यनारायण तिवाडी, अनिल मेहता, फूलिया प्रभारी संगीता त्रिपाठी, भरत त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article