-->
भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल लाभार्थी अभियान की कार्यशाला आयोजित।

भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल लाभार्थी अभियान की कार्यशाला आयोजित।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल की लाभार्थी अभियान की कार्यशाला पारिक होटल में आयोजित की गई।  मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए  भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल हुरडा व शहर मंडल गुलाबपुरा की संयुक्त लाभार्थी अभियान की कार्यशाला भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यशाला में
 हुरडा मंडल व शहर मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी को केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने व लाभार्थियों से मुलाकात कर भाजपा को वोट देने की अपील कर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया ! 
लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करना है व अधिक से अधिक संख्या में जनता को लाभ पहुंचाने में मदद करनी है !  कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो ऐप और सरल ऐप डाउनलोड कर जानकारी दी गई ! इस दौरान जिला मंत्री भाजपा रेखा देवी अजमेरा , हुरडा मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ , जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी, भवर नाथ योगी  संयोजक  , शिव सिंह सह संयोजक, अरिहंत जैन संयोजक, नितिन चापलोत सह संयोजक, सरपंचगण , पंचायत समिति सदस्य , भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ , युवा सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article