-->
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे भीमनाल, लाखों भक्तों ने किया स्वागत। प्रेम सिंह राव बने उनके सारथी।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे भीमनाल, लाखों भक्तों ने किया स्वागत। प्रेम सिंह राव बने उनके सारथी।

 बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सिरोही से होते हुए पहुंचे भीमनाल। 
लाखों भक्तों ने किया स्वागत।श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग।
पं. धीरेंद्र शास्त्री जी एवं प्रेम सिंह राव ने नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचने पर किए दर्शन।
मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक। प्रेम सिंह राव ने हवाई पट्टी पर की मेजबानी। भीनमाल  श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, भीनमाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संगीतमय राम ऊर्जा सत्र का आयोजन आज दिनांक 7 से 9 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। 
आज दिनांक 7 फरवरी को धीरेंद्र शास्त्री जी (बागेश्वर बाबा) कार्यक्रम में पधारे, सनातन धर्मप्रेमियों को संबोधित करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रेम सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिनांक 7 फरवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की। *कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाग लिया,* जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है, भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। वह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचने पर दर्शन किए। मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article