-->
धन धन श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी का प्रकाश पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।

धन धन श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी का प्रकाश पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय
 ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा  द्वारा साध सगत के सहयोग से धन धन श्री गुरु अर्जन देव  साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भावना से मंगलवार 30अप्रैल  को गुरुद्वारा साहिब में मनाया जायेगा। ट्रस्ट के प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा ने बताया कि श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ शाम 5.15 बजे आरम्भ होगा, उपरान्त कीर्तन दरबार गुरुबाणी शब्द कीर्तन सजाया जायेगा जिसमें भाई साहब गुरु मीत सिंह जी,  गुरुवाणी शब्द कीर्तन कथाव्यान कर संगत को निहाल करेंगे, उपरान्त अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समूह साथ साधसंगत के चरणों में विनम्रता सहित विनती है कि समयानुसार दर्शन देकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article