--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की जयंती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में सर्व समाज द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा महेंद्र सिंह जामोला ने बताया कि महाराणा प्रताप की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है और उन्हें साहस और दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष करने के लिए प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा पदाधिकारीयो द्वारा व तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह रासेड द्वारा सभी का दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया गया।
मुख्य वक्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  करतार सिंह शेरगढ़ एवं प्रदीप सिंह भदोरिया थे। पूर्व पालिका अध्यक्ष राठौड़ ने बताया की महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान की लड़ाई को लड़ते हुए हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर को प्राप्त किया और अपने स्वाभिमान को अपने आन-बान शाम को कभी मुगल सेना के सामने झुकना नहीं दिया महाराणा प्रताप हम सबके आदर्श हैं हमें उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। महाराणा प्रताप को उनकी वीरता और साहस के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ अपनी स्वतंत्रता के लिए युद्ध किया और कभी भी समर्पण नहीं किया। प्रदीप सिंह भदोरिया ने  कहा कि अकबर को रात के सपनों में भी महाराणा प्रताप का खौफ दिखाई देता था इतने शूरवीर योद्धा मेवाड़ की धरती पर महाराणा प्रताप पैदा हुए हैं उन्होंने अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया घास की रोटी खाना स्वीकार कर लिया ,महाराणा प्रताप एक महान राजपूत योद्धा थे जिन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ़ अडिग प्रतिरोध किया था। उनकी वीरता और साहस के लिए पूरे भारत में उन्हें सम्मानित किया जाता है, खासकर हल्दीघाटी के युद्ध में उनके प्रदर्शन के लिए। प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़,  घनश्याम सिंह बडला, रामसिंह तेनाल, राम सिंह राणावत भंवर सिंह नरूका, भूपेंद्र सिंह लाम्बा,  लादू सिंह राठौड़, फतेह सिंह  चापानेरी, शिवनाथ सिंह,इंद्रजीत सिंह, हिम्मत सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह डाबर, इंद्र चंद चपलोत, भवानी सिंह, केसर सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,बंजी बना, एसएस शेखावत, राम सिंह कच्छावा, हेमेंद्र सिंह,  अमर सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान,कमल शर्मा, महेंद्र सिंह, इंदर चंद टेलर, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, एडवोकेट सावरनाथ योगी,विकास आचार्य, हेमंत शर्मा,गुडु सिंधी, गोलू सिंधी, रामेश्वर  छापरवाल,  पृथ्वी सिंह, अजय सिंह,कुलदीप आचार्य, घीसू सेन,मुस्तफा मंसूरी, नारायण सिंह, रवि सिंह, पार्षद हेमंत कुंभकार,  धन सिंह अमेसर, राजू वर्मा, प्रवीण सहाड़ा, भरत शर्मा, रघुवीर वैष्णव, मुकेश शर्मा, महावीर सुथार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शिवनाथ सिंह ने किया व फतेह सिह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article