--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत वन विभाग एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 11 जून को गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत वन विभाग एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 11 जून को गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी



चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया। उपवन संरक्षक का राहुल झांझरिया ने बताया कि वन विभाग द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 11 जून को निम्बाहेडा रेंज में MJSA योजना अंतर्गत निर्मित 3 कार्यों एवं बोराव और बेगूं रेंज में एक-एक कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। विजयपुर रेंज, बोराव रेंज एवं जावदा रेंज में विभागीय योजनाओं के तहत निर्मित एक जलग्रहण संरचना में मिट्टी निकालने का कार्य किया जाएगा। चित्तौडगढ़ रेंज में केलझर महादेव में विभागीय योजना अंतर्गत निर्मित एनिकट का लोकार्पण किया जाएगा।
 बेगू, बोराव और जावदा नर्सरी में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कपासन में विभागीय योजना अंतर्गत निर्मित एनिकट (आरनी) का लोकार्पण किया जाएगा।

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा गंभीर घाट की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करें और संबंधित जन समुदाय को इन गतिविधियों के बारे में जागरूक करें।

यह कार्यक्रम जिले के पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी निवासियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और इनकी सफलता में योगदान दें।



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article