--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन



चित्तौड़गढ़, कैलाश चंद्र सेरसिया। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा मंगलवार को पंचायत समिति भूपालसागर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत ताणा में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासतियां बावड़ी में श्रमदान करके सफाई कार्य किया गया। साथ ही, ग्राम पंचायत भवन कानड़खेड़ा में जन संवाद आयोजित किया गया, जिसमें जल की महत्ता के विषय में जानकारी दी गई और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, अपव्यय रोकने, जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण, और प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। हरियालों राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसमें पीपल और वटवृक्ष का रोपण किया गया।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत ग्राम पिताम्पूरिया में चारागाह विकास कार्य और संकन पोण्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के उपायों, पर्यावरण संरक्षण, और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पंचायत समिति प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व उप प्रधान भीमसिंह झाला, जिला परिषद सदस्य शम्भूलाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहीर, ग्राम पंचायत प्रशासक कानड़खेडा मदनलाल, अतिरिक्त निदेशक, जिला प्रभारी नरेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी भूपालसागर राजेश सुवालका, अधिशाषी अभियंता वाटरशेड रामलाल मालव, कनिष्ठ अभियंता वाटरशेड सिमरन कौर, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सैनी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण समुदाय उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article