--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकसी में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकसी में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम



चित्तौड़गढ़, कैलाश चंद्र सेरसिया। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के तत्वावधान में "वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" (05 जून से 20 जून 2025) के तहत मंगलवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत चिकसी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान से हुई, जिसके पश्चात मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत संपादित कार्यों का अवलोकन किया गया। मानसून पूर्व मृदा कार्य जैसे कि कंटूर ट्रेंचिंग (CCT), जल संकल्प शपथ कार्यक्रम, जल रैली, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से संबंधित आईईसी पेम्फलेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त चारागाह विकास कार्य का भी अवलोकन किया गया।




तत्पश्चात राजीव गांधी सेवा केंद्र चिक्सी में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की महत्ता, जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त अभियान के विषय में जागरूक किया गया एवं संकल्प दिलवाया गया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी बीनू देवल, विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह, तहसीलदार राहुल धाकड़, जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता बद्रीलाल जाट, चिक्सी प्रशासक  किशोरी बाई साहू, गणेश लाल साहू, जलग्रहण सहायक अभियंता लोकेश कंठालिया, ग्राम विकास अधिकारी श्रवण लाल टोडावता, पटवारी कविता बेनीवाल, कनिष्ठ सहायक भंवर सिंह भाटी, इन्द्र मल गुर्जर, देवी लाल कुमावत, शोभा लाल कुमावत, बाबूलाल, प्यार चन्द जटिया,  मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article