-->
लोक अदालत में हुआ 117 प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालत में हुआ 117 प्रकरणों का निस्तारण

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में अध्यक्ष व न्यायिक मजिस्ट्रेट भरत पूनिया की अध्यक्षता में किया गया। आपसी समझाइश लोक अदालत की भावना से 117 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इसमें सभी प्रकार के प्रकरण सम्मिलित हैं। साथ ही 79 लाख 26 हजार राशि की वसूली लोक अदालत के माध्यम से की गई। 
एक प्रकरण में मां द्वारा अपने पुत्र के विरुद्ध दर्ज करवाएं गए मुकदमे को भी लोक अदालत की भावना से निस्तारण कर मिसाल कायम की गई। अभियोजन अधिकारी निपेंद्र चौबे द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर सदस्य एसडीए सीमा तिवारी, पैनल अधिवक्ता सुनील जोशी,सचिव गोपेश कुमार शर्मा, विकास कुमार, प्रोसेस सर्वर छोटू सिंह राणावत, केशव वर्मा, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, सुमित जोशी,सुनील बाकलीवाल, जसवंत सिंह सोलंकी, संजय धाकड़, परवेज आलम,घनश्याम धाकड़ व निर्मल जोशी समेत सभी बार सदस्य मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article