-->
भाजपा की चार राज्यों में जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने जश्न मनाया!

भाजपा की चार राज्यों में जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने जश्न मनाया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने  भाजपा के चार प्रदेशों में हुई जीत पर, भाजपा नेता धनराज गुर्जर का स्वागत कर  जीत का जश्न मनाया एवं आतिशबाजी की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने  चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुलजार भाई के सानिध्य में, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर का माल्यार्पण कर ,हुरडा रोड चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर, मिठाई वितरित कर ,कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने सभी अल्पसंख्यक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई योजनाएं जिनका लाभ आज धरातल पर प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है विशेष रुप से आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने गुंडागर्दी समाप्त कर उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे उत्तम प्रदेश अपराधमुक्त प्रदेश बना दिया है।
आज भाजपा को उत्तर प्रदेश मैं सभी वर्गों ने अपना मत देकर डबल इंजन की सरकार बनवा कर विकास में अपना योगदान दिया है। योगी आदित्य नाथ जी ने कहा था भाजपा सभी को समानता का अधिकार देने हेतु कृत संकल्प है। और जो कहा वह कर दिखाया उसी के स्वरूप में आज भाजपा के पक्ष में, उत्तर प्रदेश का जनादेश खड़ा है।
कार्यक्रम में पधारने पर युवा नेता शेर मोहम्मद एवं भूरा भाई ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलजार भाई, इलियास साहब, दाऊद बाबू, मुन्ना भाई, भूरा भाई, फकरुद्दीन , कलाम भाई, आरीफ मंसूरी, शेर मोहम्मद, मोहम्मद अब्बास, रफीक मोहम्मद ,सद्दाम भाई, नावेद भाई, मोहसिन भाई, मुन्ना कुरैशी  सहित  कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article