-->
चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर, मिठाई बाँट कर जश्न मनाया!

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर, मिठाई बाँट कर जश्न मनाया!

गुलाबपुरा   (रामकिशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में 4 प्रदेशों में सरकार बनने की खुशी और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के वापस  मुख्यमंत्री बनने पर, ,  स्थानीय   भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों  में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के सानिध्य में,वीर शिवाजी चौराहा पर  आतिशबाजी कर ,मिठाई वितरित कर,  मां भारती की विशेष  पूजा अर्चना कर के  जीत का जश्न मनाया गया! 
इस दौरान भाजपा नेता धनराज गुर्जर एवं पदाधिकारियों ने बुलडोजर पर चढ़ कर भाजपा जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारो  लगाये!  ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। 
उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा नेता धनराज गुर्जर को ,कासगंज विधानसभा प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया था वहाँ विधानसभा क्षेत्र में,भाजपा के विजय होने पर, भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कासगंज  प्रभारी धनराज गुर्जर को ,माला व दुपट्टा पहनाकर ,वीर शिवाजी चौराहे पर  स्वागतअभिनंदन  किया गया।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कहा कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है की 4 प्रदेश में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं भा ज पा ही एक ऐसी पार्टी है एक ऐसा विकल्प है ,जो भारत को अखंड राष्ट्र की और महाशक्ति, विश्वगुरु की और ले जा रहाहै।इस दौरान  सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाजपा नेता पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता  मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article