-->
 यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर मनाया जश्न,निकाली बुलडोजर रैली

यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर मनाया जश्न,निकाली बुलडोजर रैली

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।चार राज्यो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में बिजौलियां भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं  ने कस्बे में बुलडोजर के साथ विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर जीत  का जश्न मनाया।जोश से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ  नाचते-गाते नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई दी।बुलडोजर पर सवार कार्यकर्ता हाथों में बीजेपी के झंडे लहराते हुए चल रहे थे।पंचायत चौक से शुरू हो कर रैली सब्जीमंडी, तेजाजी चौक व बूंदी रोड होते हुए रोडवेज बस स्टेंड पहुंची।जहां पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, मनोज गोधा,संजय धाकड़ व कुलदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद,हिन्दुत्व,यूपी सरकार के विकास व सुशासन को मुद्दा बनाकर बड़ी जीत हासिल की।यह जीत मोदी-योगी की जोड़ी की बड़ी सफलता हैं।विजय जुलूस में पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी,मण्डल अध्यक्ष मनोज गोधा,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा,पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजोरा,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी,रतन सिंह,सरपंच प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल,ओम मेड़तिया,मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाडी,अनिल खटीक,प्रभु लाल धाकड़,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी,किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगी लाल धाकड़,पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तौड़ा,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल, किसान मोर्चाध्यक्ष सुनील जोशी,एससी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष ईमरान हुसैन, महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,मंडल प्रवक्ता जितेंद्र चौहान, मंडल मंत्री शीला तंवर,पार्वती मेघवंशी,मोनू टेलर,नरेश सोनी,उर्मिला भील,पूर्व भाजयुमो महामंत्री पंकज विजयवर्गीय, मिट्ठू लाल तेली,किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश धाकड़,शक्तिकेन्द्र प्रमुख धर्मराज खटीक,युवामोर्चा महामंत्री पंकज जैन,युवा मोर्चा जिला सदस्य नीरज लक्षकार,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ललित चावला, उजेश बंजारा,चंद्रशेखर मेवाड़ा,ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष उमाशंकर बैरागी,भोपातपुरा उप सरपंच चैना बंजारा,मुकेश खटीक,उपाध्यक्षमंडल कार्यालय मंत्री नीलेश चित्तौड़ा,मनोज साँखला,देवी लाल कोली,महैश चंद्रवाल,सुरेश भील,मुकेश साँखला,चेतन सिंह,नरेंद्र खटीक,गोपाल प्रजापत, मुकेश व्यास,दीपक शर्मा व ललित सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article