-->
जालमपुरा विधालय में वार्षीकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित!

जालमपुरा विधालय में वार्षीकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालमपुरा में  वार्षीकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित! समारोह का पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ,पूर्व उप प्रधान मधुसूदन पारीक ,सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं भामाशाह जमना लाल चौधरी ,सरपंच प्रतिनिधि गोपाल लाल बेरवा, पूर्व सरपंच गोविंद राम जाट, नानूराम गुर्जर पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी, संस्था प्रधान चमन लाल जाट ने वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधान राठौड़ ने विद्यालय परिसर में दे रहे आर्थिक सहयोग के लिए सभी भामाशाहो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आत्मीय रूप से धन्यवाद प्रकट किया व स्थानीय विद्यालय में पीने के पानी की समस्या के स्थाई निदान व ग्राम में तेजाजी महाराज के मंदिर के पास सार्वजनिक सराय निर्माण की घोषणा की।
संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
संस्था प्रधान हीरालाल जाट, वार्ड पंच मुकेश जाट, घासीराम जाट ग्राम, विकास अधिकारी मनोज जाट, कनिष्ठ सहायक गोविंद जाट ,रामेश्वर जाट तेजा क्लब के पदाधिकारी सहित मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article