-->
रामनवमी पर्व पर विभिन्न जगहों पर सुंदरकांड, रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है!

रामनवमी पर्व पर विभिन्न जगहों पर सुंदरकांड, रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में रामनवमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है! विभिन्न मंदिरों में सुंदर काण्ड, रामायण पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, हृवन किए जा रहे हैं! 
रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम मंदिर  में राम जन्मोत्सव पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया गया , जिसमें श्री रामचरित मानस मंडल एवं श्री बजरंग मंडल के सभी मुख्य कलाकारों ने अपने भजनों की धुन पर संगीतमय सुंदरकांड का भव्य पाठ श्री राम मंदिर परिसर में प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्री गोवर्धन लाल  पारीक, श्री संपत कुमार व्यास, श्री मनोज आसोपा, श्री दिलीप नागर, श्री रामभरोसे बांगड़, श्री शिवनाथ सिंह , श्री राजकुमार शर्मा ,आदि कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के द्वारा इस भव्य आयोजन को भव्यता प्रदान की गई एवं अंत में श्री राम दरबार की आरती के साथ में भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया श्री श्री 1008 श्री  चेतन दास जी महाराज ने इस आयोजन पर पधारे हुए सभी भक्त जनों को आशीर्वाद प्रदान किया ! इस दौरान श्री नंद लाल  तोषनीवाल, शिव  पोरवाल ,कैलाश लड्डा, कमलेश  शर्मा,नगरपालिका के पूर्व चेयरमेन धनराज  गुर्जर ,बाल चंद कालिया, जितेंद्र कटियारआदि भक्तों ने नाचते गाते हुए आनंद लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article