-->
भाजपाईयों ने भाजपा स्थापना दिवस प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुर्जर के सानिध्य में मनाया गया!

भाजपाईयों ने भाजपा स्थापना दिवस प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुर्जर के सानिध्य में मनाया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयों ने भाजपा का स्थापना दिवस  भाजपा नेता धनराज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में नृसिंह द्वारा मन्दिर परिसर में मनाया गया! 
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
 नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने  कार्यकर्ताओं को 42 वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की करोड़ों कार्यकर्ताओं के खून पसीने एवं अथाह मेहनत की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कहा की, अभी कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रवादी भाजपा पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत यात्रा प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पधारें और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्होंने पार्टी के कार्य करने की राष्ट्र निर्माण की कार्यकर्ताओं के निर्माण की और पन्ना प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष , एवं भाजपा संगठन में किस तरह से कार्य करती है यह समझा। यह देश के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय था की एक दूसरे देश का प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली को समझ रहा था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा की संगठन के निर्देशानुसार आज प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों को अपने घर के ऊपर झंडे लगाकर चित्र खिंचवाना है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ   नेता जीवित राम मैठाणी,महामंत्री रघुवीर वैष्णव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुन्ना भाई, सत्यनारायण सोनी ,भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारडा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, पार्षद रोहित चौधरी, महादेव जाट ,हेमंत कुंभ कार ,महावीर जांगिड़ ,ऐसी मोर्चा अध्यक्ष कालू बेरवा ,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील तोषनीवाल, आईटी सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया ,ममता प्रजापत, कौशल्या लखारा ,कमला लखारा, शिव शर्मा ,दीपक टेलर, शेर मोहम्मद, विक्रम सिंह चौहान, दिनेश सेन ,राजू चौहान ,सूरज करण तेली ,बंसीलाल सोनावा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article