-->
विधवा पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर वृद्धा  के 5 तोले सोने के आभूषण हड़प ले गई अज्ञात महिला

विधवा पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर वृद्धा के 5 तोले सोने के आभूषण हड़प ले गई अज्ञात महिला

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।कस्बे के मंदाकिनी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक उम्रदराज महिला को विधवा पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर  अज्ञात महिला 5 तोले सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।जानकारी के मुताबिक 92 वर्षीय शांतिदेवी मेवाड़ा सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर बैठी हुई थी।इतने में आई एक अज्ञात महिला ने  विधवा पेंशन चालू करवाने की बात कह कर फोटो खींचने के लिए शांति बाई के गले और कान में पहने हुए सोने के आभूषण उतरवा दिए।फोटो साफ नहीं आने की बात कह कर अज्ञात महिला शांतिदेवी को घर से बाहर ले कर आई और किसी को बुलाने का बहाना बना कर आभूषण लेकर  नौ-दो ग्यारह हो गई।शांतिदेवी घर पर अकेली थी।इसी का फायदा उठा कर अज्ञात महिला वारदात को अंजाम देने में सफल रही।पुलिस सीसी टीवी फुटेज खँगाल कर अज्ञात महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article