-->
जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यसामग्री वितरित कर मनाया जन्मदिन

जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यसामग्री वितरित कर मनाया जन्मदिन



बिजौलियां(जगदीश सोनी)।युवा शक्ति क्लब  द्वारा जरूरतमंद छात्रों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने के अभियान उड़ान के तहत युवा शक्ति क्लब के सदस्य गौरव शर्मा ने अपने जन्मदिन पर देवनारायण डूँगरी पर स्थित भील बस्ती के 60 छात्र-छात्राओं को पाठ्यसामग्री   वितरित की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सदस्य शिव चंद्रवाल,जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,ब्लॉक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा,महेंद्र शर्मा,समाजसेवी प्रशांत चंद्रवाल,अधिवक्ता सुमित जोशी,युवा शक्ति क्लब के सुनील स्वर्णकार,महेश चंद्रवाल,घनश्याम कानावत,नरेश तंवर,अर्जुन शर्मा,मनीष धाकड़,दीपक राठौर,नारायण अहीर व विद्या सागर काँवलिया मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article