-->
राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों, माहेश्वरी बिजनेस मार्ट, ऐप, महेश नवमी महोत्सव, विश्व पर्यावरण दिवस, योग दिवस, महेश आवास योजना, लोहार्गल मंदिर निर्माण की रुपरेखा तय हुई= राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष काल्या!

राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों, माहेश्वरी बिजनेस मार्ट, ऐप, महेश नवमी महोत्सव, विश्व पर्यावरण दिवस, योग दिवस, महेश आवास योजना, लोहार्गल मंदिर निर्माण की रुपरेखा तय हुई= राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष काल्या!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की एकादश कार्यसमिति बैठक वर्चुअल-जूम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार जी काल्या की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।
राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम" का आयोजन 19-20-21 अगस्त 2022 को छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजकत्व में किया जाएगा।
माहेश्वरी बिजनेस मार्ट" ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग की गई। इससे माहेश्वरी बंधुओं और युवा साथियों का आपस में व्यापार व्यवसाय बढ़ेगा।
व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए "बिजनेस ऐप" की लॉन्चिंग की जा रही है।
लोहार्गल मंदिर निर्माण" हेतु युवा संगठन के विभिन्न राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रादेशिक संगठनों द्वारा 1 करोड़ रु. की सहयोग राशि एकत्रित करने के आश्वासन प्राप्त हुए।
महेश नवमी महोत्सव संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से शोभायात्रा के साथ मनाया जावे एवं हर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हर वर्ष की भांति इस बार भी स्टिकर इत्यादि आर्टिकल भिजवाए जाएंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण करने तथा ई वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करने का निर्णय हुआ।
विश्व योग दिवस पर सैकड़ों की संख्या में योग शिविर से लगाने का निर्णय हुआ।
राष्ट्रीय खेल महोत्सव "AIMS" का आयोजन पर चर्चा हुई और जल्द इस के आयोजन का स्थान तय किया जाएगा।
"माहेश्वरी बिजनेस एक्सपो" के ऐतिहासिक सफलता की सभी के द्वारा सराहना की गई। 1 लाख से अधिक विजिटर ने एक्सपो को विजिट किया। कई स्टॉल धारकों को करोड़ों का व्यापार मिला।
महेश आवास योजना" के अंतर्गत जरूरतमंद माहेश्वरी बंधुओं को अकोला जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मकान उपलब्ध कराने की योजना की तथा नांदेड जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश आवास योजना के क्रियान्वयन की सराहना की गई। और भी स्थानों पर महेश आवास योजना पर कार्य चल रहा है और जल्द ही वहां भी महेश आवास योजना की शुरुआत की जाएगी।
जरूरतमंद माहेश्वरी परिवारों को महासभा के सहयोग से युवा संगठन द्वारा ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी कराई जा रही है तथा अनेक स्थानों पर और भी माहेश्वरी बंधुओं की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी कराने के प्रयास युवा संगठन द्वारा किए जा रहे हैं।
आगामी कार्यसमिति बैठक 28-29 मई 2022 को वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में गंगासागर दर्शनों के साथ कोलकाता में आयोजित हो रही है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article