-->
जोश और जज्बे के साथ " हर घर तिरंगा " अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

जोश और जज्बे के साथ " हर घर तिरंगा " अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

जोश और जज्बे के साथ " हर घर तिरंगा " अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

मेवाड़ न्यूज़ @ बस्सी चित्तौड़गढ़ से रतन हंसराज

गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास के उप डाकघर में नेहरू युवा केंद्र व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की ।
कार्यकर्ताओं ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी क्षेत्र में " हर घर तिरंगा " अभियान चलाया जा रहा है, और शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि " हर घर तिरंगा " अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं , ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे  " हर घर तिरंगा " अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग भी बड़ा योगदान दे रहा है।

इस दौरान साडास थानाधिकारी गोकुल डांगी, एस आई रतन लाल, उप डाकघर के SBM जगदीश भील, जेटीएस कन्हैया लाल सालवी, मंगलेश, कालू राम सालवी, नेहरू युवा केंद्र गंगरार ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयं सेवक किशन लाल रेगर, आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुम्बडिया से सुरेंद्र खटीक, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार पुरोहित, रतन कुमावत, कन्हैया लाल सुवालका, प्रभु लाल रैगर, अंकित तिवाड़ी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article