-->
भाजपा नेता गुर्जर ने वरिष्ठ, वयोवृद्ध नेताओं के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की!

भाजपा नेता गुर्जर ने वरिष्ठ, वयोवृद्ध नेताओं के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) देश की आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान की  भाजपा प्रदेश के नेता धनराज गुर्जर ने  शुरुआत जनसंघ व वरिष्ठ वयोवृद्ध भाजपा नेताओं के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर की गई! 
भाजपा प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने शहर मंडल में जनसंघ एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घरों पर पहुंचकर उनके घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर भाजपा के कार्यक्रम हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही  भारत माता की जय, वन्दे मातरम्,भाजपा जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये गए ।
इस दौरान वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता मदन टेलर द्वारा भाजपा नेता धनराज गुर्जर का दुपट्टा सिरोपा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता गुर्जर को वयोवृद्ध भाजपा नेता मदन टेलर ने बड़ी ही आत्मीयता से,जनसंघ के समय की संघर्षों की दास्तानो को सुनाया। तत्पश्चात जन संघ के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद शर्मा, दयानंद सोनी, शिव सिंह राठौड़ सहित भाजपा नेताओं के ध्वज लगाया।
 भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने  कहा की गौरवमई आजादी के 75 वर्ष आज देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है !भाजपा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा द्वारा संपूर्ण देश में राष्ट्रभक्ति उत्सव ला दिया है।
भाजपा नेता  गुर्जर ने  मंडल के  पार्षदों व सभी पदाधिकारियों सहित सभी नागरिकों को तीन दिवस हेतु अपने घर की छतों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष साँवरनाथ योगी ने कहां की नरेंद्र मोदी के गौरवमई 8 वर्ष और अमृत महोत्सव से देश के प्रत्येक नागरिक मैं राष्ट्रभक्ति की भावना को उत्पन्न कर दिया है प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उसकी सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें।
दौरान भाजपा नेता ओम दाधीच , रघुवीर वैष्णव, हरीश शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शारदा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील तोषनीवाल ,कान सिंह राठौड़ ,महावीर सोनी, राजेंद्र रेगर ,एडवोकेट अनुराग कांकरिया, महावीर टेलर, विक्रम चौहान, राजेश व्यास, सूरज करण तेली, रामू चौधरी, राजू टेलर, लालचंद रेगर, कैलाश चौहान, वीरू बना, अतुल टेलर सहित  कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article