-->
राजपूत समाज ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई व मेजर एवं पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की!

राजपूत समाज ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई व मेजर एवं पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय पालिका क्षेत्र के नया जोरावरपुरा में स्थितपुण्य धरा मेवाड़ की भूमि के अंतिम छोर पर स्थित  राजपूत छात्रावास में हुरडा क्षेत्र के राजपूत सरदारों द्वारा मारवाड़ के  वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती एवं दिवंगत पूर्व मेजर एवं विधायक पराक्रम सिंह राठौड़ बनेडा के निधन  पर उनके छायाचित्र के समक्ष पूर्व महापौर अजमेर सुरेंद्र सिंह शेखावत, विजयनगर राजपूत समाज के अध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, मसुदा प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद दातार सिंह नरूका, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला, तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह रासेड, पूर्व सरपंच सिंगावल सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,सरपंच कानिया देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित समाज के व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
राजपूत छात्रावास में सरदारों ने पौधारोपण कर  पेड़ बचाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नया जोरावरपुरा मैं स्थित राजपूत छात्रावास के विकास एवं निर्माण के लिए कार्यकारिणी का   पूर्व जिला परिषद सदस्य ठा.हनुमंत सिंह राठौड़ लांबा को अध्यक्ष नियुक्त कर स्वागत अभिनंदन किया।  राठौड़ ने राजपूत समाज के प्रेरणा स्रोत वीर दुर्गादास राठौड़ एवं पराक्रम सिंह राठौड़ को नमन करते हुए बताया कि छात्रावास के लिए जमीन स्थापित करने मैं स्वर्गीय राजवीर सिंह गहलोत की दूरगामी सोच का परिणाम  है। अब  सभी को संगठित रह कर इस स्थान को विकसित करना ही  उन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । समाज के वयोवृद्ध पुरुधाओ के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से काम कर छात्रावास का निर्माण करने से ही उक्त स्थान शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए उपयोगी हो सकेगा। कार्यक्रम में पधारे सभी सरदारों से राजनीतिक दलों से संबंध रखते हुए सामाजिक मंच पर  संगठित रहने की अपील की। विजय नगर अध्यक्ष  कुशवाह ने  छात्रावास के निर्माण हेतु ₹100000 की घोषणा करते हुए समाज की सेवा में  24 घंटे तैयार रहने की बात कही।  छात्रावास के नवनियुक्त अध्यक्ष राठोड ने बताया कि शीघ्र ही एक व्यवस्थित कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिससे राजपूत छात्रावास के निर्माण को गति मिल सके। 
पूर्व महापौर सुरेंद्र सिंह शेखावत ने ₹51000, प्रधान सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने ₹51000 , प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ ने 51000 रुपए, पूर्व पार्षद दातार सिंह ने ₹21000 लड्डू सिंह  बड़ला ने ₹11000 महेंद्र सिंह मान सिंह ने ₹5000 शेर सिंह राजनगर ने ₹11000 , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की तरफ से ₹100000 रुपया छात्रावास के निर्माण हेतु दिया गया  कार्यक्रम के संचालक कृष्ण सिंह राजावत ने वीर दुर्गादास राठौड़ व  पराक्रम सिंह राठौड़ के जीवन के बारे में जानकारी दी।  सुरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व महापौर अजमेर में जोशीला भाषण देकर युवाओं में जोश भर दिया तथा बताया कि वह समाज के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है 
प्रधान सुरेंद्र सिंह राठौड़ में बताया कि राजपूत छात्रावास के लिए हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी तथा जब भी समाज को उनकी जरूरत हो वह हाजिर रहेंगे एवं राजपूत छात्रावास का निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू करने का प्रयत्न करेंगे। 
क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला संरक्षक शिव सिंह  नगर ने कार्यकारिणी गठन एवं छात्रावास निर्माण को लेकर अपने विचार सभी के समक्ष रखें।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने राजपूत समाज को इस छात्रावास के विकास एवं निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग करने का अनुरोध किया। तथा सभी आर्थिक सहयोग करने वालों का एवं कार्यक्रम में पधारने वालों का श्री महेंद्र सिंह जामौला ने आभार व्यक्त किया ,। इस अवसर पर
 फतेह सिंह सोलंकी,  वीरेंद्र सिंह  शिव सिंह राठौड़, भंवर सिंह शेखावत, भंवर सिंह नरूका, भंवर सिंह हाडा, केसर सिंह राठौड़ ,शंकर सिंह उदावत, मान सिंह शेखावत ,वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह भाटी, दशरथ सिंह राठौड़, भगवान सिंह राठौड़, देवी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़, रामसिह कच्छावा ,मंगल सिंह राणावत, भंवर सिंह चुंडावत, नारायण सिंह भाटी, हेम सिंह शक्तावत , विजय नगर घनश्याम सिंह ,गजेंद्र सिंह राणावत, गोपाल सिंह, मोहित सिंह राठौड़, महावीर सिंह चुंडावत, गजेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़ ,मोहन राम भंवर सिंह ,उमेश सिंह ,बलवीर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह राजावत ,जोगिंदर सिंह चंद्रावत , अजीत सिंह राठौड़ शेरगढ़ गोविंद सिंह भाटी नगर, भूपेंद्र सिंह राठौड़  लांबा, भीम सिंह राठौड़, शेर सिंह राठौड़ ,हेमेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह ,धीरेंद्र सिंह चौहान  सहित सैकड़ों संख्या में राजपूत मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article