-->
मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सोनी

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने सोनी

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) मानवाधिकार  न्याय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन गोयल ने मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन लाल सोनी को नियुक्त किया गया! नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोनी ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण ट्रस्ट की एक समर्पित भावना के साथ अपना कर्तव्य निभाकर मानवाधिकारों का प्रचार करेंगे और भारतीय संविधान और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए और मानव अधिकारों के हनन, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए संविधान और कानून के दायरे में काम करेंगे।  पूरी ईमानदारी और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएंगे।  पुलिस प्रशासन, सरकारी अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, सभी पत्रकार और आम जनता ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सभी मानवाधिकारों के साथ सहयोग करने की अपेक्षा करती है।
चंद्रशेखर आजाद नगर सोनी टावर में प्रदेश अध्यक्ष सोनी का सिरोफा बंदवा कर माल्यार्पण कर  स्वागत किया गया! 
इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अध्यक्ष व मानवाधिकार प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला,  जिला प्रभारी गजेंद्र सिंह चुंडावत भीलवाड़ा  , चंद्रपाल सिंह राठौड़ खारी का लाम्बा,  जयपाल सिंह राणावत मनवाधिकार जिला सहसंयोजक, कुलदीप सिंह राणावत, हर्षवर्धन सिंह राणावत, यशपाल सिंह राणावत , रविन्द्र प्रताप सिंह राणावत , हेमेंद्र सिंह जादौन मानवाधिकार जिला अध्यक्ष , कालू  सोनी, शंकर  गुर्जर, राहुल  गुर्जर,संजय  शर्मा सुशील , अम्बुलकर, विशाल  सोनी, पवन , महादेवा , दिनेश  सोनी, लोकेश लुहार  , अल्पेश  बाबेल,अभय  मिश्रा,बबलू बना, मौजूद थे तथा साथ ही यशपाल सिंह राणावत का केक काटकर माल्यार्पण कर जन्म दिवस मनाया गया! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article