-->
तसवारिया विवेकानंद मॉडल विधालय में प्रधान राठौड़ ने किया पौधारोपण!

तसवारिया विवेकानंद मॉडल विधालय में प्रधान राठौड़ ने किया पौधारोपण!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत समिति हुरडा क्षेत्र के विवेकानंद मॉडल विद्यालय तस्वारिया में पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, संस्था प्रधान प्रधान मनीष कुमार गर्ग  सहित स्टाफ साथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
प्रधान राठौड़ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे स्वयं के स्वास्थ्य एवं अस्तित्व के लिए आवश्यक व बेहद ज़रूरी है इसके लिए हम सभी को अविलम्ब सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर क्षेत्र को सुंदर बनाने मैं सहयोग करें ।पेड़ पौधों की उन्नति में सबसे अधिक बाधक आमजन द्वारा अत्यधिक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना है। सिंगल यूज़  प्लास्टिक उत्पादों के कम से कम उपयोग करने की आमजन अपील की।
संस्था प्रधान गर्ग ने प्रधान राठौड़ का आभार प्रकट करते हुए आमजन से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन इन पोधो की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
इस दौरान समाजसेवी गोविंद गर्ग, मनीष टेलर, सुरेश कुमावत ,दुर्गा लाल शर्मा ,अजय सिंह राठौड़, सौरभ चोरडिया, निर्मला गर्ग आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article