-->
श्री अटलजी तस्वारीया में पक्षीयों के लिए माडल पक्षी आश्रालय का हुआ उद्घाटन!

श्री अटलजी तस्वारीया में पक्षीयों के लिए माडल पक्षी आश्रालय का हुआ उद्घाटन!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती  ग्राम पंचायत तस्वारिया  सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अटला जी महाराज के स्थान पर पक्षीयों के लिए पक्षी आश्रालय का हुआ उद्घाटन! पक्षी आश्रालय का  पंचायत समिति हुरड़ा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में नाहर रत्नत्रेय कबूतर शाला परिसर मे माडल पक्षी आश्रय स्थल का लोकार्पण किया गया।उक्त  पक्षी आश्रालय क्षेत्र में प्रथम  मनोरम एवं आकर्षक हे। उक्त पक्षी आश्रय स्थल 61 फीट उंचा व इसका निर्माण प्रधानमद दस लाख रू.की लागत से किया गया। जैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रधान राठौड सहित सभी जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
संपत लाल काठेड ने परिसर में सघन वृक्षारोपण की घोषणा की। केडी मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों व सामाजिक पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। 
कार्यक्रम में हुरडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी जैन, गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पंचायत समिति सदस्य रामनारायण जाट ,संघ के चेयरमैन धनराज बाटिया, संघ अध्यक्ष उम्मेदराज नाबेड़ा, भामाशाह ओमप्रकाश श्री श्री माल,
नरेंद्र बाफना ,निहाल मोदी, इंद्रचंद टेलर, अजीत नाहर ,विजयनगर जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद थे! 
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कबूतर शाला फतेह लाल काठेड ने किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article