-->
बाहेती श्री गौसेवा मित्र मंडल के वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त!

बाहेती श्री गौसेवा मित्र मंडल के वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त!

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  भीलवाड़ा श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवम पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा प्रबुद्ध समाजसेवी एवम गौभक्त अशोक बाहेती को संगठन का वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया है। श्री गौसेवा मित्र मंडल के बिलेश्वर डाड ने बताया की बुधवार को अशोक बाहेती के जन्मदिवस पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा गौमाता की तस्वीर भेंट कर एवम दुप्पटा पहना कर बाहेती को श्री गौसेवा मित्रमंडल का वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि इस अवसर पर बाहेती द्वारा गौ सेवा हेतु गौग्रास किया गया। बृजमोहन सोमानी ने बताया की इस अवसर पर सभी मित्रगण एवम माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article