-->
मुस्लिम समुदाय ने बकराईद के पर्व पर नवाज अदा कर अमन चैन की दुआ की!

मुस्लिम समुदाय ने बकराईद के पर्व पर नवाज अदा कर अमन चैन की दुआ की!

विजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय मुस्लिम समुदाय में  ईद उल जुहा के मौके पर कब्रिस्तान स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद इमाम इरफान रजा नईमी ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे सामूहिक नमाज अदा करवा कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआ की। लोग गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाया गया।
मौलाना इरफान रजा नईमी ने कहा कि पर्व हमें ईश्वर की राह में त्याग समर्पण और कुर्बानी की प्रेरणा देता है आज का दिन हज का दिन है।
  पैगंबर हजरत इब्राहिम ने ईश्वर की राह में अपने प्रिय पुत्र की कुर्बानी पेश की है। 
इस अवसर पर जामा मस्जिद सदर अब्दुल हकीम चौधरी, पार्षद नौशाद मोहम्मद, पार्षद मोहम्मद दाऊद कुरेशी, पार्षद शहजाद मंसूरी, उस्मान खान पठान, सदर मुमताज अली, कब्रस्तान सदर मेहरुदीन,  पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज कुरैशी, मास्टर अरवत्यार अली, शंभू खान पठान, पीरु उस्ताद, रईस शेख , अनवर उस्ता सहित समाज जनों ने एक दूसरे को  मुबारकबाद दी।  इसके साथ ही पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मूल सिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दौलतराम मानक चंदानी, नगर विकास समिति महामंत्री चतर सिंह पीपाड़ा, जैव विविधता समिति मसूदा अध्यक्ष तरुण कच्छावा, समाजसेवी धनराज  कावड़िया ,पूर्व पार्षद गोपाल स्वरूप कुमावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जगदीश सिंह राठौड़, लॉयन राजेंद्र  पामेचा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। थानाधिकारी दिनेश चौधरी मय जाब्ता  कानून व्यवस्था के लिए मौजूद रहे ईदगाह कमेटी ने उनकी दस्तारबंदी की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article