-->
अमरनाथ बर्फानी बाबा की यात्रा अटूट श्रद्धा, आस्था, आत्मविश्वास की डोर से श्रद्धालु कर रहे है यात्रा= भाजपा नेता गुर्जर!

अमरनाथ बर्फानी बाबा की यात्रा अटूट श्रद्धा, आस्था, आत्मविश्वास की डोर से श्रद्धालु कर रहे है यात्रा= भाजपा नेता गुर्जर!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा पर गये, श्रद्धालुओं का दल सकुशल लौटने पर उनका किया स्वागत! धार्मिक अमरनाथ यात्रा, सकुशल पूर्ण कर,लौटने पर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने,भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, पार्षद रोहित चौधरी का  स्वागत अभिनंदन किया।
पालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने  बताया की, राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य धनराज गुर्जर के,बाबा अमरनाथ और शंकराचार्य मंदिर खीर भवानी मंदिर की धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर, लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा गुर्जर को भगवा दुपट्टा ओढ़ा कर यात्रा के अनुभव उनसे सुने गए।
इस दौरान जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न प्यासे को दे पानी के उदघोष  से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की,हमारे हिंदू धर्म एवं ईश्वर में अटूट श्रद्धा ,प्रगाढ़ आस्था ,और आत्मविश्वास की डोर ने ,बाबा अमरनाथ, पैदल यात्रा को सुगम और सुलभ बना दिया था। भाजपा नेता  गुर्जर ने कहा कि भारत माता का मुकुट कहा जाने वाला कश्मीर, वास्तव में स्वर्ग हे, तपस्या आराधना व साधना की भूमि है। और निश्चित रूप से अमरनाथ गुफा के अंदर साक्षात भगवान शिव बर्फानी शिवलिंग के रूप में समस्त भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।तथा  मैंने मेरी पूरी अमरनाथ  यात्रा में देखा की,कोई भी श्रदालु, प्रत्येक  व्यक्ति या  बालक हो ,बुजुर्ग हो ,उन सब में यात्रा के दौरान एक अलौकिक ऊर्जा ,शक्ति संचार हो रही थी! जो डर,निराशा व कठिनाइयों के भाव को समाप्त करते हुए,यात्रा को, निर्विरोध पूर्ण करवा रही थी। यात्रियों की सेवा सुरक्षा हेतु कदम कदम पर,भारतीय आर्मी के योद्धा,एक देवदूत बनकर,अमरनाथ यात्रा का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। वहां हजारों सेवादार लंगर लगाकर, बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा में तन्मयता से उपस्थित थे। बाबा अमरनाथ के दर्शन करके यूं लगा, कि साक्षात भगवान शंकर के दर्शन हमें प्राप्त हो गए। भगवान अमरनाथ पर पहुंचकर,वहां पूरी विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण गुलाबपुरा नगर  के जनमानस के लिए विशेष पूजा कर,ह्रदय कृतघ्न हुआ।   नगरपालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी, ग्रामीण मंडल महामंत्री ओम दायमा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण  सारड़ा, नगर मंडल महामंत्री विकास पारीक, पार्षद सोमेश्वर पांडे, महादेव जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, महामंत्री गायत्री दाधीच, मन की बात संयोजक ओम दाधीच, शिव सिंह राठौड़, कैलाश लड्डा, भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष जीवत राम  मेठानी,  उमेश मकवाना, प्रभु मेघवंशी, सत्तू जोजावत, आनंद सारदा इत्यादि मौजूद थे।।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article