-->
पंहुना: बजरी खनन के चलते विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाई

पंहुना: बजरी खनन के चलते विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाई

राशमी।(कैलाश चन्द्र सेरसिया) उपखंड क्षेत्र के प्रमुख कस्बे पंहुना में गुरुवार शाम को बारिश के साथ आई आंधी ने बिजली की सप्लाई व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। तेज आंधी की चपेट में आकर सप्लाई लाइन से जुड़े करीब चार खंबे टूट गए। इससे कस्बे की 30 प्रतिशत घरों में अन्धेरा छाया रहा। बजरी खनन के चलते नदी के अंदर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। गुरुवार शाम को आंधी के साथ बनास नदी में ढीले हो जाने के कारण चार खंबे एक के बाद एक कर गिर गए। गनीमत रही इसके चलते कोई किसी को जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा। विद्युत पोल गिरने की सूचना पर विद्युत कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी। और दूरस्तीकरण हेतु काम में लग गए। गुरुवार शाम 7 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हुई जो शुक्रवार देर शाम तक बहाल हो पाई। बिजली बंद होने के कारण इनवर्टर कुछ समय बाद बंद होने लग गए। लोगों ने जागते हुए रात गुजारी। मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए। अल सुबह महिलाओं को खाना बनाने और पानी भरने आदि समस्याओं से जूझना पड़ा।शुक्रवार दिनभर लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article