-->
3000 निशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का किया वितरण

3000 निशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का किया वितरण

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़ | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलिया कला में शुभम जैन फाउंडेशन मुंबई की ओर से राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लगभग 3000 अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

स्थानीय विद्यालय के उप प्राचार्य बसंत कुमार नौलखा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभम जैन फाउंडेशन मुंबई की ओर से प्राप्त अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण भारत विकास परिषद और सब सब सब सब सुखी फाउंडेशन फूलिया कला के सहयोग से फूलिया कला के सभी राजकीय विद्यालयों और आसपास के नजदीक के विद्यालयों में अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। 


शुभम जैन फाउंडेशन मुंबई की ओर से इस वर्ष लगभग 3000 अभ्यास पुस्तिकाएं फूलिया कला को प्राप्त हुई। जिनका वितरण अलग-अलग विद्यालयों में अध्यनरत निर्धन एवं अनुशासित विद्यार्थियों को वितरण किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर पारीक ने फाउंडेशन का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कर स्थानीय विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को लगभग 1000 अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण आज किया गया। अभ्यास पुस्तिकाओं के वितरण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article