-->
अवैध अतिक्रमण मामले में पालिका चेयरमैन के रवये से नाराज भाजपाईयों ने विधायक सांखला के नेतृत्व में पुतला फूंका!

अवैध अतिक्रमण मामले में पालिका चेयरमैन के रवये से नाराज भाजपाईयों ने विधायक सांखला के नेतृत्व में पुतला फूंका!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 8 में अवैध अतिक्रमण हटाने के मामले में पालिका चेयरमैन द्वारा कोई कारवाई नही करवाने से नाराज भाजपाईयों ने चेयरमैन का पुतला फूंका। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि पालिका चेयरमेन सुमित  काल्या  शहर के प्रथम नागरिक है,चेयरमेन होने के नाते अपने ही बोर्ड के पार्षद द्वारा वार्ड की समस्याओं को लेकर पिछले 5 दिन धरना स्थल पर बैठने के बावजूद , चेयरमैन काल्या  धरना स्थल पर एक भी बार नहीं पहुंचे, ना  ही  अपने किसी प्रतिनिधि को भेजकर वार्ड पार्षद की समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिलाया, इससे नाराज होकर  भाजपाइयों ने विधायक जब्बरसिंह सिंह सांखला के नेतृत्व में चेयरमैन काल्या का पुतला फूंका और बताया कि नैतिकता के आधार पर चेयरमैन की जिम्मेदारी बनती है, अपने शहर की जनता के प्रति अपने बोर्ड के पार्षद के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुये उनकी समस्याओं का समाधान करे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर,पूर्व चेयरमैन करतार सिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष साँवरनाथ योगी,हुरड़ा ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सिखवाल,भाजपा नगरमंडल महामंत्री विकास मेवाड़ा, विकास पारीक,हुरड़ा ग्रामीण मंडल महामंत्री अनिल वैष्णव, ओम दायमा, पार्षद महादेव जाट, महेंद्र सिंह चुंडावत, रोहित चौधरी,हेमंत कुम्भकार,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल पाराशर, सोहनलाल जांगिड़, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल सिंह,रामदयाल जाट,मदनलाल वैष्णव, भंवरनाथ योगी आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article