-->
भारत विकास परिषद द्वारा श्री गौसेवा मित्र मंडल को किया सम्मानित!

भारत विकास परिषद द्वारा श्री गौसेवा मित्र मंडल को किया सम्मानित!

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद के पावन स्थापना दिवस पर गौ सेवा, समाजसेवा के क्षेत्र में भिन्न-भिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस क्रम में श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान जो गौ सेवा के क्षेत्र में  काफी समय से निरंतर सेवा कार्य कर रही है। सेवा कार्य को देखते हुए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा संस्थान के सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, भारत विकास परिषद द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर गौ सेवा के प्रति समर्पित, दिन-रात बीमार व एक्सीडेंटल गौवंश का रेस्क्यू कर उनको जिला पशु चिकित्सालय लाकर उपचार करवाना, शहर में गौ ग्रास रथ की मदद से हरा चारा, गुड़, रोटी आदि सामग्री एकत्रित कर गौवंश तक पहुंचाना व गौवंश की सेवा करना आदि को देखते हुए संस्थान के सदस्यों का सम्मान किया गया। संस्थान के सरंक्षक बिलेश्वर डाड ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के समस्त सदस्यों का सम्मान है, इसके पीछे सभी सदस्यों की मेहनत का फल है। इस मौके पर अमन शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article