-->
नगरपालिका की बेशकीमती भूमि पर अवैध अतिक्रमण मामले में 14 वें दिन भी पार्षद जाट धरने पर बैठे रहे, प्रशासन द्वारा अनदेखी।

नगरपालिका की बेशकीमती भूमि पर अवैध अतिक्रमण मामले में 14 वें दिन भी पार्षद जाट धरने पर बैठे रहे, प्रशासन द्वारा अनदेखी।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठे वार्ड  पार्षद महादेव जाट चौदहवें दिन भी धरने पर बैठे रहे।  धरना स्थल पर  भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बलवीर मेवाड़ा सहित कार्यकर्ता भी पहुंचे।  मेवाड़ा ने बताया की वर्तमान कांग्रेस बोर्ड की नाकामी साफ झलक रही है  वर्तमान बोर्ड के राज मे कई भूमाफिया पनप  रहे है, वर्तमान बोर्ड के एक पार्षद द्वारा 14 दिन तक धरने पर बैठने के बावजूद सुनवाई न होना दुर्भाग्य पूर्ण है, मै इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूँ  व चेतावनी देता हूँ की समय रहते इसका समाधान करें,, अन्यथा भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा व जिले व प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन किया जायेगा ,जिसक़ी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होंगी! इस दौरान  नगर नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, महामंत्री विकास पारीक, शक्ति केंद्र प्रभारी कान सिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष गौतम आंचलिया, मंडल प्रवक्ता कृष्णा सिंह राजावत, रामदयाल  जाट, पुखराज जाट, मुकेश सोलंकी, रामदेव माली आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article