-->
चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए भाजपाईयों ने मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर किया हनुमान चालीसा पाठ व शिव जलाभिषेक।

चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए भाजपाईयों ने मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर किया हनुमान चालीसा पाठ व शिव जलाभिषेक।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
भारतवर्ष के यश को संसार में स्थापित करने वाले चंद्रयान-3 की  चंद्रमा पर सफलतम लैंडिंग हेतु  भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर किया हनुमान चालीसा पाठ व शिव जलाभिषेक! 
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर ने कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर 5:45 पर सफलतम लैंडिंग की जाएगी इसकी शुभकामनाओ के लिए पूरा देश अपने-अपने तरीकों से प्रार्थना कर रहा है, चंद्रयान 3 पूरे संसार में भारत का यश,गौरव व वैभव स्थापित करने वाला अभियान है आज पूरे संसार की नजर भारत के इस मिशन चंद्रयान 3 की ओर देख रही है।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष साँवरनाथ योगी,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बलवीर मेवाड़ा,जिला व्हाट्सअप चेम्बर संयोजक रघुवीर वैष्णव, वरिष्ठ भाजपा नेता जीवतराम मैठाणी,राजुरामदेव बेरवा, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा,भाजपा मीडिया प्रभारी अजय गुर्जर, श्यामसुंदर शर्मा,लक्ष्मीनारायण गुर्जर,कमलेश सिंधी,कैलाश सिंह,राधेश्याम जांगिड़, अंकित चोपड़ा, आयुष बोहरा,विपिन सेन, प्रीतम सिंह कानावत,दीपक जेन,लालू बैरवा आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article