-->
चन्द्रयान 3 के सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर लैंडिंग करने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

चन्द्रयान 3 के सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर लैंडिंग करने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारत ने इतिहास रचकर व भारतवर्ष के यश को संसार में स्थापित करते हुए चंद्रयान-3 की  चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में बावड़ी चौराहे पर आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपाईयों ने दिन में भी सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए  मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर किया हनुमान चालीसा पाठ व शिव जलाभिषेक किया था। इस दौरान
 भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा , युवा अध्यक्ष प्रवीण सहाडा, रघुवीर वैष्णव, पार्षद हेमंत कुमार, विकास पारिक,किशन सिंह राजावत, गौतम आंचलिया, रमेश सोनी,  राजू वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article