-->
आसीन्द विधानसभा प्रवास प्रभारी गुजरात राजकोट विधायक श्री मति शाह ने भाजपा मंडल की बैठक ली

आसीन्द विधानसभा प्रवास प्रभारी गुजरात राजकोट विधायक श्री मति शाह ने भाजपा मंडल की बैठक ली

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
आसीन्द विधानसभा प्रवासी प्रभारी गुजरात राजकोट पश्चिम की विधायक डॉक्टर दर्शिता शाह के अल्प प्रवास पर गुलाबपुरा पहुंचकर भाजपा मंडल की बैठक ली। भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत, अभिनंदन किया गया ।
डॉक्टर दर्शिता शाह ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी  दो तिहाई बहुमत से राजस्थान मैं सरकार बनाएगी। गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्ट तानाशाही व अपराध युक्त माहौल बनाकर रख दिया है,राजस्थान महिला अत्याचार के मामले में देश में नंबर वन है अब इस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आसीन्द विधानसभा प्रवास प्रभारी श्री मति शाह ने शहर में जनसम्पर्क किया व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। 
इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, बदनोर प्रधान ऐश्वर्या रावत,पालिका उपाध्यक्ष सावरनाथ योगी, पार्षद बलवीर मेवाड़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा रघुवीर वैष्णव,  ,हुरड़ा ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा अजमेरा, अशोक अजमेरा , विकास मेवाड़ा , गौतम आंचलिया, महेन्द्र सिंह जामोला सहित मंडल पदाधिकारी, कई कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article