-->
जूना गुलाबपुरा विधालय ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया अपना दमखम।

जूना गुलाबपुरा विधालय ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया अपना दमखम।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)   राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही युवा महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुरडा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लोक नृत्य प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जूना गुलाबपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही नारा लेखन प्रतियोगिता में भी ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान पर जूना गुलाबपुरा विजेता रही। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में जूना गुलाबपुरा विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता में (छात्रा वर्ग) प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय में संस्था प्रधान श्रीमती रश्मि वर्मा  एवं स्टाफ साथियों द्वारा बच्चों  मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। यह सब सभी स्टाफ साथियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस विद्यालय में अध्यापकों की कमी के बावजूद भी शैक्षिक के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी यह विद्यालय अपना स्थान बनाए रखता है। इस दौरान विनोद कुमार त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, मूलचंद कुमावत, तुलसीराम टेलर एवं लीना चौधरी, नीरजाभाटी, सौरभ भक्तानी मौजूद थे। उक्त जानकारी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सुनीता पंचारिया एवं खेल प्रभारी अजय सिंह रावत ने दी। विनोद कुमार त्रिपाठी व लेना चौधरी ने बच्चों को इसी तरह हर कार्य में आगे आकर अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संजय जी सर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article